बॉलीवुड के ये नामचीन सितारें एक ही स्कूल में कर चुके है पढ़ाई
बॉलीवुड में आपने स्टार्स की दोस्ती तो देखी ही होगी। आमिर खान, सलमान खान और बाकी सितारें अपनी दोस्ती के लिए तो जाने जाते हैं। यही वजह है कि फिल्मी पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है। आप भी इन लोगों के देख कर अचंभे में पड़ जाते होंगे कि कही ये सितारें बचपन से तो एक दूसरे को नहीं जानते। आपको जान कर हैरानी ये बात बिल्कुल सही है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बचपन में एक ही स्कूल में साथ पढ़ाई कर चुके हैं। तभी तो उनकी दोस्ती देख कर जमाना हैरान हो जाता है। देखें तस्वीरें-
वरूण धवन- अर्जुन कपूर
यह बात कम लोग जानते है कि वरूण धवन और अर्जुन कपूर भी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। यही वजह है कि ये दोनों सुपरस्टार एक दूसरे को बहुत लंबे अर्से से जानते हैं।
आमिर खान- सलमान खान
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भले ही सलमान खान और आमिर खान ने पहली बार काम किया हो लेकिन ये दोनों सितारें पहले भी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। एक बार खुद आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया था कि, सेकेंड क्लास में सलमान उनके ही साथ पढ़ते थे। वो बात अलग है कि उस समय दोनों सितारें एक दूसरे को नहीं जानते थे।
अजय देवगन- बॉबी देओल
अजय देवगन और बॉबी देओल भी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। यही से इन दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी जो आज भी कायम है। इनकी गहरी दोस्ती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, अजय के पिता की खबर सुन कर सबसे पहले बॉबी ही अजय के घर पहुंचे थे।
ऋतिक रोशन- उदय चोपड़ा
फिल्म धूम 2 में काम कर चुके ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा भी उन स्टार्स में से एक है जो बचपन से दोस्त है। भले ही फिल्म में दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने थे लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं।
श्रद्धा कपूर- टाइगर श्रॉफ
फिल्म ‘बागी’ में एक साथ धमाल मचा चुके श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की केमिस्ट्री को देख कर हर कोई हैरान रह गया था। अब ये तो होना ही था क्योंकि, ये दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। खुद टाइगर ने इस बात का खुलासा किया था कि, स्कूल के दिनों में टाइगर श्रद्धा को बहुत पसंद किया करते थे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा- तारा सुतारिया
हाल ही में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पढ़ाई कर चुकी हैं। ये दोनों सितारें इतने अच्छे दोस्त है कि, इनका क्लोजनेस के चलते आए दिन इनके अफेयर की खबरें आती रहती हैं।
नव्या-आर्यन खान
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के साथ पढ़ती है। आए दिन इन दोनों को पार्टी करते हुए देखा जाता है।
आराध्या बच्चन- वियान कुंद्रा
एश्वर्या राय की लाड़ली आराध्या बच्चन भी शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा के ही स्कूल में पढ़ती हैं। वो बात अलग है कि दोनों की क्लास अलग अलग है।
करण जौहर- ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। अपनी इस प्यारी सी जर्नी के बारे में करण ने अपनी बायोग्राफी में बड़े ही शान से लिखा है कि इन दोनों ने स्कूल के दिनों में एक साथ कितना अच्छा समय बिताया था।
Source: Read Full Article