'एवेंजर्स एंड गेम' में तहलका मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस करना चाहते हैं थॉर, बोल दी इतनी बड़ी बात | Bollywood Life हिंदी

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी एक बड़ा नाम बन गई हैं। यही वजह है कि बड़े से बड़ा सुपरस्टार उनके साथ काम करने के लिए बेताब है। प्रियंका के चाहने वालों में अब एक नाम और शुमार हो गया है। हम बात कर रहे हैं ‘एवेंजर्स’ सीरीज में नजर आ चुके क्रिस हेम्सवर्थ की जिनको आप थॉर के नाम से जानते हैं। दरअसल जल्द ही क्रिस की फिल्म ‘मैन इन ब्लैक’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में हॉलीवुड का ये स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटा है।

इसी दौरान पिंकविला से हुई एक बातचीत के दौरान क्रिस ने बताया कि वो प्रियंका के बारे में क्या सोचते हैं। जब क्रिस से प्रियंका के साथ काम करने को ले कर सवाल किया तो क्रिस ने कहा, ‘हां… अगर मुझको मौका मिलेगा तो मैं प्रियंका के साथ काम जरूर करना चाहूंगा। आप बस मुझको स्क्रिप्ट भेज दीजिएगा और बाकी सब मैं खुद ही संभाल लूंगा।’

(इसे भी पढ़े- प्रियंका चोपड़ा की ‘भारत’ से एग्जिट पर कटरीना कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘ये फिल्म मेरी किस्मत…’)

प्रियंका चोपड़ा संग बॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर भी क्रिस ने अपने विचार रखे। क्रिस ने बताया कि, ‘मैं प्रियंका के साथ काम तो कर लूंगा लेकिन मैं उनकी तरह एक बेहतरीन सिंगर नहीं हूं। क्रिस के इस बयान को सुन कर कहना गलत नहीं होगा कि, बाकी सब की तरह उन पर भी देसी गर्ल का जादू चल ही गया है।’

(इसे भी पढ़े- निक जोनस किसी राजकुमारी की तरह रखते हैं प्रियंका चोपड़ा का ख्याल, ये 10 फोटोज हैं इस बात की गवाह)

अब प्रियंका को क्रिस के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वो भी काफी खुश हो जाएगी। अब हो भी क्यों ना फैंस को क्रिस की फिल्म ‘मैन इन ब्लैक’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में क्रिस दुनिया को एलियंस से बचाते हुए नजर आएंगे। ही इस फिल्म से पहले ‘एवेंजर एड गेम’ ने भी दुनिया भर में धूम मचा दी थी। इस फिल्म का पागलपन लोगों के सर पर चढ़ कर बोला था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article