बर्थडे स्पेशल: शाहरूख खान ने नक्शेकदम पर चलते हैं अबराम खान, पापा के हैं सबसे करीब, देखें तस्वीरें

अपना जन्मदिन मना रहे हैं अबराम

आज शाहरूख खान के छोटे नवाबजादे अबराम खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज अबराम 6 साल के हो गए हैं। भले ही किंग खान के बेटे बहुत छोटे हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अब हो भी क्यों ना…,अबराम अपने पिता के नक्शे कदम पर जो चलते हैं। यही वजह है कि वो बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। आए दिन अबराम को अपने पापा के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। देखें तस्वीरें-

किंग खान की जान है अबराम

किंग खान अबराम को बहुत प्यार करते हैं। इस बात का इजहार वो कई बार कर चुके हैं।

अबराम के बेस्ट फ्रेंड हैं उनके पापा

जिस तरह से अबराम और शाहरूख खान की केमिस्ट्री देखने को मिलती है उसे देख कर कहना गलत नहीं होगा कि, बॉलीवुड का बादशाह अपने बेटे का बेस्ट फ्रेंड है।

किंग खान के फैंस से मिलने में आता है मजा

एक बार खुद शाहरूख खान ने इस बात का खुलासा किया था, कि अबराम को मेरे जन्मदिन पर मेरे फैंस से मिलने में मजा आता है। वो थोड़ी थोड़ी देर में मुझसे कर कहता है कि हम उनसे मिलने कब जा रहे हैं। उसको सब लगों को हाथ हिला कर मिलने में मजा आता है।

अबराम में दिखती है शाहरूख की झलक

अबराम हमेशा शाहरूख खान की तरह बनने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि उनमें अपने पापा की झलक मारती है।

आए दिन पापा के साथ आ जाते हैं नजर

कभी आईपीएल मैच में तो कभी घूमते हुए आए दिन अबराम अपने पापा के साथ नजर आ जाते हैं।

वोट देने भी पापा के साथ गए थे अबारम

हाल ही में हुए लोकसभा इलेक्शन के दौरान जब किग खान वोट देने आए तो उनके साथ अबराम भी नजर आए थे।

अबराम के साथ बच्चा बन जाते हैं शाहरूख

शाहरूख का मानना है कि, जब भी वो अबराम के साथ होते हैं तो उनको अपना बचपन याद आ जाता है। यही वजह है कि किंग खान अपने बेटे के साथ बच्चा बन जाते हैं।

दोनों की जोड़ी करती है खूब धमाल

जब भी किंग खान अपने बेटे के साथ होते हैं तो इन बाप बेटे की जोड़ी जम कर मस्ती करती है।

बड़े ही क्यूट है अबराम

अबराम की इन तस्वीरों को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि, वो बहुत क्यूट हैं।

बड़े मासूम हैं अबराम

कुछ समय पहले ही अबराम खान को अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिला था। इस दौरान अमिताभ बच्चन को देख कर अबराम हैरान हो गए थे, क्योंकि वो तो बिग बी को अपना दादा समझते हैं। तभी तो उन्होंने अमिताभ से पूछा कि वो शाहरूख खान के घर में क्यों नहीं रहते हैं। अबराम की इस मासूमियत भरी बातें सुन कर अमिताभ भी हैरान हो गए थे।

Source: Read Full Article