बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: साल 2019 का सबसे बड़ा खिताब 'भारत' ने किया अपने नाम, पहले दिन ही मुंह ताकती रह गईं 'केसरी', 'गली बॉय' और 'कलंक'

इस फिल्मों के पछाड़कर ‘भारत’ बनी साल की पहली फिल्म जिसने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई

बीते दिन ही सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। लोगों को सलमान की ये फिल्म इतनी पसंद आई है कि रिलीज के बाद ही फिल्म छप्पर फाड़ कमाई करने में लगी हुई है। यह भाईजान के फैंस का प्यार ही है कि फिल्म भारत ने पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। और पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया है। देखें लिस्ट-

भारत

सलमान खान की फिल्म भारत ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन बटोरा है। इस कलेक्शन के साथ ही भारत साल की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पहले दिन इतनी कमाई कर डाली है।

कलंक

करण जौहर की फिल्म कलंक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.60 करोड़ कमाए थे। अब यह फिल्म इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि इस फिल्म ने पहले दिन ही 21.06 करोड़ की कमाई कर ली थी। भारत की रिलीज के साथ अब यह फिल्म तीसरे पायदान पर खिसक गई है।

गली बॉय

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़ रूपए अपने नाम कर लिए थे।

टोटल धमाल

फिल्म टोटल धमाल ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी।

मणिकर्णिका

अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली कंगना के लिए साल की शुरुआत बेहतरीन रही थी। कंगना की फिल्म ने 8.75 करोड़ की बंपर कमाई की थी।

उरी

विक्की कौशल की फिल्म उरी को देख कर पूरा देश जोश से भर गया था। तभी तो इस फिल्म ने पहले दिन ही 8.25 करोड़ रूपए कमाए थे।

Source: Read Full Article