रोहित सुचांती के साथ पार्टी के मूड में नजर आई सृष्टि सोडे, ‘बिग बॉस 12’ के ये सितारें भी आए नजर | Bollywood Life हिंदी

भले ही ‘बिग बॉस 12’ को खत्म हुए काफी समय बीत गया हो लेकिन इस शो में नजर आ चुके रोहित सुचांतीऔर सृष्टि रोड़े आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हो भी क्यों न शो के दौरान इन दोनों की केमिस्ट्री देख कर ही लोगों को शक हो गया था कि, दाल में कुछ काला तो है। वही इस शो से बाहर निकलते ही सृष्टि ने अपने बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से भी ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद से ही रोहित और सृष्टि साथ है। आए दिन इस कपल को एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

हाल ही में टीवी के इस फेमस कपल को एक पार्टी में देखा गया। जहां पर इन दोनों ने खूब मस्ती की। आपको जानकर हैरानी होगा कि रोहित और सृष्टि के साथ इस पार्टी में बिग बॉस 12 के कुछ सदस्य भी पोज देते हुए नजर आए।

(इसे भी पढ़े- रोहित सुचांती ने सृष्टि रोड़े के लिए लिखा इमोशनल नोट, फैंस बोले ‘आप दोनों शादी…’)

खुद रोहित सुचांती ने अपने इंस्टाग्राम पर एख तस्वीर शेयर की है जिसमें वो खान सिस्टर्स सबा और सोमी के साथ नजर आए। इनके अलावा यहां पर रोशमी बानिक भी ग्लैमरस लुक में नजर आई।

देखें तस्वीर-

अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि, रोशमी बहुत जल्द ‘इश्क सुभान अल्लाह’ के स्पिन ऑफ में नजर आने वाली है। खबरों की माने तो रोशमी इस सीरियल में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं सोमी भी इस समय बिग मैजिक के सीरियल ‘द्वारिकाधीश’ में नजर आ रही हैं।

(इसे भी पढ़े- ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद एक ही छत के नीचे पहुंचे सृष्टि रोड़े और मनीष नागदेव और फिर…)

वहीं खबरें आई थी कि सोमी को भी दीपक ठाकुर के साथ नच ‘बलिए सीजन 9’ के लिए अप्रोच किया गया है। वो बात अलग है कि इन दोनों ने ही इस खबर को झूठ बता दिया था। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि, बिग बॉस के ये कलाकार अब इंडस्ट्री के ही हो कर रह गए है। ऐसे में इन सबकी पार्टी करनी तो बनती ही है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article