विवेक ओबेरॉय के मीम को देख कर भड़के सलमान खान, बोले- 'काम करूं या फिर उसको…' | Bollywood Life हिंदी

कहना गलत नहीं होगा कि, सलमान खान और एश्वर्या राय के खिलाफ मीम शेयर करके विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर अपने लिए बिन बुलाई मुसीबत मोल ले ली है। सलमान खान के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सितारों का गुस्सा झेल रहे विवेक की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि अब ‘द नेशनल कमीशन फॉर वूमेन’ के नोटिस को भी उनकी गले की फांस बन चुका है। जिसके बाद विवेक सबके सामने हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए। अगर आप सोच रहे हैं कि माफी मांगने के बाद अब यह ड्रामा खत्म हो जाएगा तो आप गलत सोच रहे हैं।

आपको बता दें कि, इस गहमागहमी के बीच सलमान खान ने भी विवेक की इस हरकत के लिए बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दे दिया है। जिसके बाद विवेक की परेशानियां थोड़ी और बढ़ सकती हैं। दरअसल, हाल ही में सलमान खान अपनी फिल्म ‘भारत’ का प्रमोशन करने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान मीडिया ने फिल्म ‘भारत’ के अलावा सलमान खान से विवेक ओबेरॉय की इस हरकत के बारे में भी सवाल पूछ डाला।

(इसे भी पढ़े- महिला संगठन ने जारी किया नोटिस तो घबरा गए विवेक ओबेरॉय, हड़बड़ी में कर बैठे ये काम)

इस बात का जवाब देते हुए भाईजान ने बड़े ही रौब के साथ कहा, ‘मैं इस सब बातों पर ध्यान नहीं देता। मैं अब पहले की तरह ट्वीट भी नहीं करता हूं तो मीम्स क्या देखूंगा। मैं काम करूं या फिर लोगों के कमेंट्स देखूं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है मैं कभी ध्यान नहीं देता हूं।’

(इसे भी पढ़े-सोनम कपूर के कमेंट को देख कर तिलमिलाए विवेक ओबेरॉय, बता डाला ‘ओवर एक्टिंग की दुकान’)

सलमान खान के इस बयान से यह तो साफ है कि, विवेक उनके बार में क्या लिख रहे हैं और क्या बोल रहे हैं उनको इस बात की जरा सी भी परवाह नहीं है। अब हो भी क्यों ना फिल्म भारत की रिलीज में इतना कम समय जो बचा है। ऐसे में इन फालतू बातों पर भाईजान अपना समय भला क्यों खराब करेंगे। वो बात अलग है कि, अब विवेक ने अपने मीम के लिए माफी मांग ली है। साथ ही साथ उन्होंने तो अपना पोस्ट भी डिलीट कर दिया है जिसमें उन्होंने एश्वर्या राय और सलमान खान पर तंज कसा था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article