हैप्पी बर्थडे एकता कपूर: इन 10 सीरियल्स के दम पर बनी टीवी 'क्वीन', इंडस्ट्री में बनाया दबदबा

डेलीसोप क्वीन आज मना रही हैं अपना जन्मदिन

आज एकता कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसके साथ ही एकता ने 44 साल के आंकड़े को पार कर लिया है। इतनी कम उम्र में एकता कपूर अपनी मेहनत से आज टीवी इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना चुकी हैं। ये एकता के शानदार सीरियल्स ही थे जिनकी वजह से आज एकता डेलीसोप क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। सीरियल्स की इस लिस्ट में कसौटी…, कहानी घर घर की से लेकर पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल्स का नाम शामिल है। देखें लिस्ट-

कुमकुम भाग्य

साल 2014 में एकता कपूर ने कुमकुम भाग्य को दर्शकों से रुबरु करवाया था। जिसके बाद से इस शो ने खूब वाहवाही बटोरी और इन तारीफों का सिलसिला आज भी जारी है।

ये हैं मोहब्बतें

एकता कपूर कई साल पहले स्टार प्लस पर सीरियल ये हैं मोहब्बतें ले कर आई थीं। उस समय किसी को इश बात का अंदाजा नहीं था कि यह शो इतना कमाल कर जाएगा। सीरियल में दर्शकों को ईशिता मां का किरदार बहुत पसंद आया था।

नागिन

सीरियल नागिन भी सफलताओं की सीढ़ी लगातार चढ़ता जा रहा है। यह इश शो की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि नागिन 3 खत्म होने से पहले ही एकता कपूर ने अगले सीजन की घोषणा कर दी है।

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता की लोकप्रियता का अंदाजा तो आप इस बात से लगा सकते है कि ऑफ एयर होने के कई साल बाद एक बार फिर से जी टीवी ने ऑन एयर कर डाला है। इस टीवी सीरियल ने भी टीवी पर लंबी पारी खेली थी।

बड़े अच्छे लगते हैं

सोनी टीवी के सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं में एकता कपूर ने राम कपूर और साक्षी तंवर की नई जोड़ी को दर्शकों से रुबरु करवाया था। इस जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की सफलता के बाज ही एकता कपूर को डेली सोप क्वीन कहा जाने लगे था। उन्होंने ही स्मृति ईरानी को तुलसी के रूप में एक नई पहचान दी थी। इस टीवी सीरियल ने टीवी की दुनिया पर 10 साल से भी ज्यादा समय तक राज किया था।

कसौटी जिंदगी के

दर्शकों को सीरियल कसौटी जिंदगी के में श्वेता तिवारी यानी प्रेरणा की कहानी देखने को मिली थी। एकता कपूर के इश सीरियल ने भी सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। यह इस सीरियल की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि एकता कपूर इस शो का दूसरा सीजन लेकर आई हैं।

कहानी घर घर की

सीरियल कहानी घर घर की में दर्शकों को पार्वती की कहानी देखने के मिली थी। एकता की इस बहू की कहानी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी।

कभी सौतन कभी सहेली

कभी सौतन कभी सहेली को भी काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल में एकता की दोस्त अनीता हसनंदानी और उर्वशी ढ़ोलकिया नजर आई थीं।

हम पांच

हम पांच से एकता कपूर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। एकता के पहले ही शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। विद्या बालन को भी इस सो में एकता कपूर ने ही ब्रेक दिया था।

Source: Read Full Article