Armaan Jain Reception: लाल कलर की साड़ी में यूं बन ठन कर बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor संग पहुंची Malaika Arora, देखें वायरल PICS

Armaan Jain-Anissa Malhotra Reception: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन अर्जुन (Arjun Kapoor) एक साथ स्टाइलिश और डैशिंग लुक के साथ इस पार्टी में नजर आये।

Armaan Jain Reception Malaika Arora-Arjun Kapoor Stylish Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन अर्जुन (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और दोनों स्टार्स एक साथ कई बार पार्टीज और इवेंट्स में दिखाई देते रहते हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन को एक बार फिर अरमान जैन (Armaan Jain) की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ देखा गया। दोनों की ग्रैंड एंट्री ने वहां मौजूद सभी फैंस और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी किया। दरअसल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर एक साथ मंगलवार की शाम को अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा (Armaan Jain-Anissa Malhotra) की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। इस दौरान फोटोग्राफर ने दोनों की कई तस्वीरें क्लिक की जो इस समय सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Source: Read Full Article