Bigg Boss 13: लड़कियों के बारे में Paras Chhabra के घटिया और भद्दे कमेंट सुन गुस्से से लाल-पीले हुए फैंस, बता रहे हैं 'फट्टू' | Bollywood Life हिंदी

बिग बॉस का कोई भी एपिसोड बिना हंगामे के खत्म हो जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यही वजह है कि, लोग इस शो को बड़े ही चाव से देखते हैं। इस शो में कब क्या हो जाए यह बात वैसे भी किसी को नहीं पता होती है। ऐसा ही कुछ देखने के मिला बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)के एपिसोड में जब शेफाली बग्गा के वार की वजह से पारस छाबड़ा की पोल सबके सामने खुल गई। दरअसल, बीते एपिसोड में नया मिर्च मसाला लगाने के लिए घर में बिग बॉस ने बीती रात शेफाली बग्गा को रिपोर्टर बनाकर भेजा था। इस दौरान शेफाली ने रिपोर्टर बनकर सभी घरवालों से तीखे सवाल पूछे।

बीते एपिसोड में शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) ने घर के सबस शातिर खिलाड़ी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) से भी खूब सवाल जवाब किए। वहीं पारस ने भी शेफाली के सवालों का बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। वह बात अलग है कि, खुद को सही साबित करने के चक्कर में पारस छाबड़ा को अब लोगों की आलोचना का सामना परना पड़ रहा है।

(इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 13: स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा के बाद Paras Chhabra ने लिया भाईजान से पंगा, फैंस दे रहे है ऐसा रिएक्शन)

दरअसल, जब शेफाली ने पारस से पूछा कि, क्या वह लड़कियों की आड़ में गेम खेल रहे हैं तो पारस ने लड़कयों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पारस की इस हरकत की वजह से शेफाली और पारस से बीच जोरदार बहस देखने को मिली थी।

ऐसे में पारस की हरकतें फैंस को भी कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रही हैं। यही वजह है कि, बिग बॉस 13 के फैंस भी सोशल मीडिया पर पारस को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके पारस के बारे में लिखा, पारस जिस तरह से आप लड़कियों के बारे में बात कर रहे हो मुझे लगता है कि, पूरे देश में ऐसा कोई भी इंसान नहीं होगा जिसको आप पर गुस्सा न आया हो।

(इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 13 Day 22 Preview: नॉमिनेशन को लेकर Rashami Desai और Arti Singh में होगी जबरदस्त लड़ाई)

वही एक यूजर ने लिखा, पारस छाबड़ा तुम एक घटिया इंसान हो। शेफाली ने तुमको अच्छे से सबक सिखाया है। इतना ही नहीं एक यूजर नो तो पारस छाबड़ा को फट्टू बताया है जो कि, लड़कियों की वजह से गेम में सही सलामत बना हुआ है।

लोगों के कमेंट्स से साफ है कि, उनको पारस छाबड़ा की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। बहरहाल, आपका पारस छाबड़ा के बारे में क्या कहना है कमेंट करके जरुर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article