BirthDay Special: Mira Rajput से शादी करने से पहले इन 11 बॉलीवुड हसीनाओं को डेट कर चुके हैं Shahid Kapoor, देखें लिस्ट

इन 11 हसीनाओं ने दी है शाहिद कपूर की जिंदगी में दस्तक

शाहिद कपूर आज अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन की खुशियां बांट रहे हैं। मीरा कपूर ने बड़े ही प्यार के साथ शाहिद को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि, मीरा कपूर के जिंदगी में आने से पहले शाहिद कपूर की जिंदगी में 11 लड़कियों ने दस्तक दी थी। यकीन न हो तो देखें हमारी ये रिपोर्ट-

ऋशिता भट

फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर मॉडल रह चुकी ऋशिता भट को डेट कर चुके हैं।

करीना कपूर

फिल्म फिदा के सेट पर शाहिद और करीना कपूर की लव स्टोरी शुरू हुई थी। उस समय ये दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल के नाम से जाने जाते थे। इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 2 साल तक डेट किया था लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने की वजह से करीना शाहिद से अलग हो गई।

अमृता राव

शाहिद कपूर ने अमृता राव के साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म विवाह की शूटिंग के दौरान इन दोनों की डेटिंग की खबरें आम हो गई। माना जाता है कि, उस समय शाहिद कपूर अमृता राव से शादी तक करने के लिए राजी थे।

सानिया मिर्जा

शादी से पहले सानिया मिर्जा का नाम शाहिद कपूर के साथ खूब जोड़ा गया। वह बात अलग है कि, सानिया की शादी होते ही सबके मुंह बंद हो गए थे।

विद्या बालन

फिल्म किस्मत कनेक्शन के सेट पर शाहिद और विद्या बालन के काफी किस्से सुनने को मिले थे। बताया जाता है कि, विद्या बालन के मोटापे के चलते शाहुद ने उनसे दूरियां बना ली थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद के साथ फिल्म कमीने की थी। जिसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। उस समय शाहिद का प्रियंका चोपड़ा के घर आना जाना काफी आम था। तभी तो इनकम टेक्स की रेड के दौरान प्रियंका चोपड़ा के घर का दरवाजा शाहिद खोलते दिखे थे। जिसके बाद मीडिया में काफी हंगामा मचा था।

अनुष्का शर्मा

शाहिद अनुष्का शर्मा के साथ बदमाश कंपनी फिल्म में नजर आए थे। इनके रिलेशनशिप की अफवाहें उस समय उड़ने लग गई थीं जब इमरान खान की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन की सक्सेज पार्टी में इन दोनों को सरेआम किस करते हुए देखा गया था।

बिपाशा बसु

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु ने शाहिद के साथ फिल्म शिखर में काम किया था। फिल्म के सेट पर इन दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहा जाता है कि, उस समय ये दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म आर राजकुमार के सेट पर शाहिद और सोनाक्षी सिन्हा काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। जिसके बाद शाहिद सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन मनाने गोवा तक जा पहुंचे थे। यही वजह है कि, इन दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लग गई थीं।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी और शाहिद कपूर ने कभी कोई फिल्म साथ नहीं की लेकिन इन दोनो को फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो… के एक आइटम नंहर में साथ देखा गया था। बताया जाता है कि, शाहिद कपूर नरगिस फाखरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

मीरा राजपूत

इन सब हसीनाओं के चले जाने के बाद शाहिद की जिंदगी में मीरा की एंट्री हुई और इन दोनों ने बिना देर किए शादी कर ली।

Source: Read Full Article