Karan Johar की Dostana 2 में हुई इस एक्टर की जबरदस्त एंट्री, Janhvi Kapoor और Kartik Aaryan के साथ अहम किरदार में आएंगे नजर | Bollywood Life हिंदी

करण जौहर (Karan Johar) की अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2 ) को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में है। पिछले दिनों करण जौहर ने के ग्राफिक्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए योग्य लड़के ढूंढने की जानकरी दर्शकों को दी थी। ये ग्राफिक्स वीडियो पोस्ट करने से पहले ही करण जौहर (Karan Johar) ने ग्राफिक्स वीडियो के जरिए जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नाम का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मीडिया में कयास लगाया जाने लगा की जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अलावा इस फिल्म में दूसरा योग्य लड़का के तौर पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) दिखाई देंगे। लेकिन राजकुमार राव ने दिए अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘करण जौहर से उनको इस बारे में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है।‘

शॉकिंग! ‘दोस्ताना 2’ को लेकर आया राजकुमार राव का चौंकाने वाला बयान, कहा, ‘मैं ये फिल्म…’

लेकिन अब करण जौहर (Karan Johar) को दोस्ताना 2 (Dostana 2 ) के लिए दूसरा योग्य लड़का मिल चूका है। करण जौहर ने गुरूवार की सुबह- सुबह सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य को चुनने की बात कही है। सोशल मीडिया पर लक्ष्य (Lakshya) की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ने लिखा- ‘Dharma block! हम दोनों भी इसमें शामिल होने के लिए बहुत ही खुश और एक्साइटेड हैं। ‘दोस्ताना 2’ से लक्ष्य बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं और हम उनके साथ अच्छी सिनेमैटिक जर्नी की उम्मीद करते हैं। प्लीज लक्ष्य (Lakshya) का स्वागत करें और उस पर अपनी रहमत और प्यार बरसाएं।’

‘दोस्ताना 2’ में ऐसा होगा कार्तिक-जान्हवी का किरदार, नहीं करेंगे एक-दूसरे के साथ रोमांस

वैसे आपको बता दें, दोस्ताना 2 (Dostana 2 ) को करण जौहर के साथ मिलकर हीरू जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। दोस्ताना 2 (Dostana 2 ) के अलावा इस समय करण ‘तख्त’ फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और विक्की कौशिल दिखाई देंगे। साथ ही करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article