Nick Jonas ने Priyanka Chopra को समुंदर में दिया धक्का, तस्वीरें हुई वायरल | Bollywood Life हिंदी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) दुनिया के कूल कपल्स में से एक माने जाते हैं, दोनों समय-समय पर सोशल मीडिया में ऐसी-ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं कि इनके फैंस को पता चलता रहता है कि ये निजी जिंदगी में खूब मस्ती करते रहते हैं। अब दोनों की ताजा तस्वीर को ही ले लीजिए, जिसमें निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को समुंदर में धक्का देते नजर आ रहे हैं। हमें पता है आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं आएगा, इसीलिए हम आपके पास सबूत के साथ आए हैं।

{इसे भी पढ़ें- Miami से पति Nick और मां संग सिगरेट पीते हुए वायरल हुई Priyanka Chopra की फोटो, तो ट्वीटर पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ज्ञान मत दो…}

असल में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पूरे परिवार के साथ मियामी में जन्मदिन का जश्न मनाने गई हैं, जहां से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को समुंदर में गिराते दिख रहे हैं। तस्वीर जैसे ही इंटरनेट पर आई, वैसे ही आग की तरह वायरल हो गई। इस तस्वीर ने एक बात तो साफ कर दी है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) दिल से एकदम बच्चे हैं।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इसी वेकेशन से सिगरेट वाली तस्वीर सामने आई थी, जिसको लेकर बीते दिनों इंटरनेट पर हंगामा मचा था। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इस इस तस्वीर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के कुछ फैंस ऐसे भी थे, जिन्होंने कहा था कि लोगों को ज्ञान देने की वजह अपनी जिंदगी जीनी चाहिए। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी निजी जिंदगी में क्या करती हैं, दूसरे के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं।

{इसे भी पढ़ें- Birthday सेलीब्रेट करके Miami में ही परिवार संग वेकेशन मना रही है Priyanka Chopra, समुंदर की लहरों से खेलती दिखी ‘देसी गर्ल’}

अगर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो जल्द ही फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) में दिखाई देंगी। इस फिल्म में जायरा वसीम देसी गर्ल की बेटी के रूप में दिखेंगी। द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बॉलीवुड कमबैक फिल्म है। देसी गर्ल काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखाई दे रही हैं, द स्काई इज पिंक के साथ वो अपने फैंस को बड़ा तोहफा देंगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article