Priyanka Chopra बनीं Kangana Ranaut की बहन Rangoli Chandel का नया शिकार, जानिए पूरा मामला | Bollywood Life हिंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शायद ऐसा कोई ए-लिस्ट एक्टर नहीं होगा, जिस पर रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने निशाना ना साधा हो। हाल में रंगोली (Rangoli Chandel) के द्वारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर किया गया ट्वीट को आपको याद ही होगा, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को निशाना बनाया है।

{इसे भी पढ़ें- भाई Siddharth Chopra की लव लाइफ को लेकर Priyanka Chopra का खुलासा, कहा- ‘वो मेरा मैटर नहीं…’}

असल में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) की यू.एन. स्पीस पर एक ट्वीट किया था, जिसमें ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने दुनिया को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक बदलावों के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की थी। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ग्रेटा Greta Thunberg) की स्पीच पर लिखा था, ‘ग्रेटा थनबर्ग Greta Thunberg) आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने हमारे चेहरे पर एक जोरदार तमाचा जड़ा है। आपने अपनी जनरेशन को साथ में लाकर उन्हें बताया है कि हमें दुनिया को बचाने के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत है। आखिरकार हमारे पास सिर्फ यही प्लेनेट है।’

{इसे भी पढ़ें- ‘जयललिता’ जैसे दिखने के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आई Kangana Ranaut, चेहरे का हुआ बुरा हाल, देखें वायरल तस्वीरें}

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इसी ट्वीट पर रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है और लिखा है, ‘डियर प्रियंका (Priyanka Chopra) आपको भारत में दोबारा देखकर खुशी हो रही है। यह सही बात है कि ये बच्ची अच्छा काम कर रही है। हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन थन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। सिर्फ लेक्चर नहीं दे रहे हैं रिजल्ट ला रहे हैं। उनके लिए भी कभी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए… अच्छा रहेगा।’ रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के इस ट्वीट पर देसी गर्ल ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, देखना होगा कि वो ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) के प्रमोशन के दौरान रंगोली को जवाब देती हैं या नहीं ? वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article