ऐसा दिखता है Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के सितारों का असल परिवार, देखें Photos

क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सितारों के असल परिवार से मिले हैं आप?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे हिट शो है, जो टीआरपी लिस्ट में हमेशा अपनी जगह बनाता है। इस शो को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। शो में अहम किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोग इतनी पसंद करते हैं कि उनकी फैमिली से मिलने की चाह हमेशा पेश करते रहते हैं। आज बॉलीवुड लाइफ हिन्दी की इस रिपोर्ट में लोगों की यही चाह पूरी होने वाली है।

तारक मेहता- शैलेश

शो में नजर आने वाले तारक मेहता का असली नाम शैलेश है। तारक मेहता के अलावा वाह भई क्या बात है और शैलेश कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में में नजर आ चुके हैं। अदाकारी के अलावा शैलेश को लेखन का भी शौक है। असल जिंदगी में इन्होंने स्वाति नाम की महिला से शादी की है और उनकी एक बैटी भी है।

दया जेठालाल-दिशा वाकाणी

दिशा वाकाणी शो में दया जेठालाल का किरदार निभाती हैं। बीते 2 साल से भले ही दिशा वाकाणी शो में नजर ना आ रही हो लेकिन फैंस आज भी उनको देखना पसंद करते हैं। दयाबेन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक भी कोई भी एक्ट्रेस दिशा की जगह नहीं ले पाई है। दिशा ने मयूर पड़िया से शादी की थी और अब दिशा एक बच्चे की मां भी बन चुकी है।

जेठा लाल- दिलीप जोशी

दिलीप जोशी शो में जेठा लाल के किरदार में नजर आते हैं। दिलीप जोशी की शादी जयमाला जोशी के साथ हुई है और इनके दो बच्चे भी हैं।

चंपकलाल- अमित भट्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आने वाले चंपकलाल का असली नाम अमित भट्ट है । सीरियल में वो जेठालाल के पिता का किरदार निभाते हैं। यहां मजेदार बात यह है कि, असल जिंदगी में अमित भट्ट दिलीप जोशी से भी छोटे हैं। अमित भट्ट शादी कर चुके हैं और उनके 2 बच्चे हैं।

आत्माराम भिड़े- मंदार चंदवादकर

मंदार चंदवादकर शो में आत्माराम भिड़े का रोल निभाते हैं। असल में तो वह एक इंजीनयर हैं। उनकी पत्नी का नाम स्नेहल चंदवादकर है। मंदार चंदवादकर का परिवार इंदौर में रहता है।

पोपटलाल- श्याम पाठक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर पत्रकार पोपटलाल का असली नाम श्याम पाठक है। भले ही सीरियल में पोपट लाल आज भी शादी नहीं कर पाए हैं लेकिन असल में वो शादीशुदा हैं। श्याम पाठक की पत्नी का नाम रेसमी है। तस्वीर में आप उनके दोनों बच्चे भी देख सकते हैं।

माधवी भिड़े – सोनालिका जोशी

अपने अचार और पापड़ के लिए फेमस माधवी भाभी भी असल जिंदगी में शादीशुदा हैं। उनका असली नाम सोनालिका जोशी है। उनके रियल लाइफ पति का नाम समीर जोशी है और उनकी एक बेटी भी है।

Source: Read Full Article