जन्मदिन के जश्न के बाद Dance India Dance 7 के फिनाले की तैयारियों में जुटी kareena kapoor, डांस फ्लोर पर चलाएंगी जादू | Bollywood Life हिंदी

अब जी टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) के फिनाले में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी फाइनलिस्ट फिनाले को शानदार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हर बार की तरह शो के जज भी अपने डांस परफॉर्मेंस से फिनाले में चार चांद लगाने वाले हैं। ऐसे में भला करीना कपूर कैसे पीछे रह सकती है। तभी तो जन्मदिन का जश्न खत्म होते ही करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) डीआईडी के फिनाले की तैयारियों में जुट गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना कपूर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने कोरियोग्राफर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

इत तस्वीर पर लिखे कैप्शन से साफ है कि, इन दिनों करीना डांस इंडिया डांस 7 के फिनाले को शानदार बनाने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। तस्वीर पर लिखा है, करीना कपूर इन दिनों डांस इंडिया डांस 7 के फिनाले के डांस परफॉर्मेंस की तैयारियों में लगी हुई हैं।

(इसे भी पढ़े-Dance India Dance 7: सरोज खान के साथ मिलकर Kareena Kapoor Khan ने किया माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस, देखें Video)

तस्वीर में बेबो ने अपने कोरियोग्रोफर के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है। इस दौरान करीना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई। बेबो के इस अंदाज को देखने के बाद से ही उनके फैंस अंदाजा लगा रहे है कि, इस बार करीना कपूर डांस इंडिया डांस 7 के फिनाले में कुछ बड़ा धमाका करने वाली हैं।

देखें करीना कपूर की तस्वीर-

बता दें कि, कुछ समय पहले ही करीना लंदन में अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। जहां पर उनका पूरा परिवार नजर आया था। अब करीना कपूर लंदन से वापस आ चुकी हैं। ऐसे में बहुत जल्द ही करीना कपूर डांस इंडिया डांस 7 के फिनाले में नजर आने वाली हैं।

(इसे भी पढ़े- Dance India Dance 7: सोनम कपूर के आते ही Kareena Kapoor Khan ने मचाया धमाल, किया Tareefan गाने पर जबरदस्त डांस)

करीना कपूर खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। वैसे करीना कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। करीना ने इस बार बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। इस दौरान करीना के साथ उनके पित सैफ और बहन करिश्मा कपूर भी साथ थीं। बहरहाल, आप करीना कपूर के फिनाले परफॉर्मेंस को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article