दोस्त की शादी में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची Shivangi Joshi, भांगड़ा करके बढ़ाई महफिल की रौनक

Shivangi Joshi ने करवाया फोटोशूट

शिवांगी जोशी वैसे तो हर लुक में कमाल लगती हैं लेकिन टीवी की इस हसीना की लेटेस्ट तस्वीरें ने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। कुछ समय पहले ही शिवांगी जोशी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी बड़े ही ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। यही वजह है कि, फैंस शिवांगी जोशी की तस्वीरों से अपनी निगाहें ही नहीं हटा पा रहे हैं। देखें तस्वीरें-

ऐसा दिखा Shivangi Joshi का अंदाज

फोटशूट के दौरान शिवांगी जोशी गोल्डन व्हाइट कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी।

शरमाती दिखीं Shivangi Joshi

फोटोशूट के दौरान शिवांगी जोशी किसी नई नवेली दुल्हन की तरह शरमाती नजर आई।

भांगड़ा करती दिखीं Shivangi Joshi

इस दौरान शिवांगी जोशी शान से भांगड़ा करती नजर आई। शिवांगी जोशी की ये अदा फैंस को खूब लुभा रही है।

Shivangi Joshi के नेकलेस ने चुराया फैंस का दिल

शिवांगी के इस गोल्डन व्हाइट आउटफिट के साथ उनका नेकलेस जबरदस्त लग रहा है। तभी तो लोग शिवांगी जोशी के नेकलेस की तरीफें करते करते थक नहीं रहे हैं।

मोहसिन दे बैठेंगे दिल

शिवांगी जोशी अपने नए फोटोशूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। तभी तो फैंस बार बार बोल रहे हैं कि, इन तस्वीरों को देखकर मोहसिन भी अपना दिल खो बैठेंगे।

कैमरे के आगे खूब पोज देती दिखीं Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी कैमरे के सामने जमकर पोज देती नजर आई। वैसे भी शिवांगी जोशी तस्वीरें क्लिक करवाने में काफी माहिर हैं।

Shivangi Joshi की मुस्कान ने लूटी महफिल

शिवांगी जोशी की स्माइल वकाई कातिलाना है। तभी तो शिवांगी जोशीकी मुस्कुराहट ने महफिल को ही लूट लिया है।

मोहसिन खान के साथ पोज देती दिखीं Shivangi Joshi

मौका मिलते ही शिवांगी जोशी मोहसिन खान के साथ पोज देती नजर आई। दोनों यहां पर कमाल लग रहे हैं।

मोहसिन खान का दिखा अलग ही अंदाज

मोहसिन खान भी शिवांगी की इस दोस्त की शादी में पहुंचे थे।

Source: Read Full Article