परिवार और दोस्तों संग जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई वापस लौटी Vaani Kapoor, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज

जन्मदिन पर Vaani Kapoor ने की घर-वापसी

आज अभिनेत्री वाणी कपूर अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में वह कुछ समय पहले ही मुंबई वास लौट आई हैं। अब अपने इस खास दिन पर वाणी अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय तो बिताना चाहेंगी ही… यही वजह है कि, कुछ समय पहले ही वाणी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर वाणी ने धमाकेदार एंट्री मारी। देखें तस्वीरें-

इस वजह से में मुंबई से बाहर थीं Vaani Kapoor

वाणी काफी समय से मुंबई बाहर चल रही थीं। वह अपने एक आउटडोर शूटिंग के चलते वह पहाड़ों वादियों में रह रही थीं।

इस खूबसूरत जगह पर Vaani Kapoor कर रही थीं काम

इन दिनों वाणी लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों के बीच आउटडोर शूटिंग में व्यस्त चल रही थीं। उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि, लद्दाख में वाणी ने काम के साथ साथ खूब मजे किए हैं।

काम निपटाकर सीधा घर के लिए रावना हुई Vaani Kapoor

एयरपोर्ट पर वाणी काफी तेजी में नजर आई। उनकी इस जल्दबाजी को देखकर अंदाजा लगया जा रहा है कि, अपने जन्मदिन पर वह अपने परिवार से मिलने के लिए बेताब हैं। तभी तो वह एयरपोर्ट से सीधे घर के लिए रवाना हो गई।

ऐसा था Vaani Kapoor का एयरपोर्ट लुक

इस दौरान वाणी व्हाइट क्रॉप टॉप और जींस पहने नजर आई। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ओरवरकोट कैरी किया हुआ था। तस्वीरों में वाणी का यह लुक उन पर काफी जंच रहा है।

Source: Read Full Article