पापा boney kapoor संग बाली के लिए रवाना हुई khushi kapoor, श्रीदेवी से जुड़े इस खास शख्स की शादी में होंगी शामिल

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए khushi kapoor और boney kapoor

बीती रात खुशी कपूर को उनके पापा बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर बोनी बाली जाने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही बोनी और खुशी ने एयरपोर्ट पर कदम रखा वैसे ही इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। देखें तस्वीरें-

श्रीदेवी के बेस्टफ्रेंड के बेटे की शादी में जा रहे हैं बोनी कपूर

बता दें कि, बोनी कपूर श्रीदेवी की बेस्टफ्रेंड राखी पंजाबी के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए निकले हैं। अब बोनी का जाना तो लाजमी ही है, क्योंकि राखी श्रीदेवी के दिल के बेहद करीब रह चुकी हैं।

बाली में होगी शादी

राखी पंजाबी के बेटे अमृत रामपंजाबी की शादी की सभी रस्में बाली में होने वाली हैं। यही वजह है कि, बोनी खुशी को लेकर बाली के लिए रवाना हो चुके हैं।

ऐसा था खुशी कपूर का अंदाज

एयरपोर्ट पर खुशी ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आई। माना जा रहा है कि, इस शादी में जाहन्वी के साथ साथ पूरा कपूर खानदान नजर आने वाला है।

क्या बीमार है बोनी कपूर

तस्वीरों में बोनी कपूर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर उनका हाल पूछ रहे हैं। माना जा रहा है कि, कुछ समय में बोनी ने अपना काफी वजन घटा लिया है। अब इसकी वजह क्या है यह तो बोनी ही बता सकते हैं।

Source: Read Full Article