शादी की 5वीं सालगिराह पर रोमांटिक हुईं Drashti Dhami, इंस्टाग्राम पर शेयर की पति के साथ लिप-लॉक करते हुए Photos

शादी की 5वीं सालगिराह पर रोमांटिक हुईं Drashti Dhami

टीवी की जानी-मानी अदाकारा दृष्टि धामी ने आज अपनी सादी के 5 साल पूरे कर लिए हैं, जिस मौके पर वो काफी रोमांटिक हो गई हैं। अदाकारा दृष्टि धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति के साथ लिप-लॉक करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बीच सड़क पर किया लिप-लॉक

अदाकारा दृष्टि धामी हाल में विदेश घूमने गई थीं, जहां उन्होंने पति के साथ लिपलॉक करते हुए तस्वीरें खिंचवाई थीं। आज उन्होंने यही तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

हंसते-खेलते गुजर गए 5 साल

अदाकारा दृष्टि धामी ने इंस्टा पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उनकी शादी के 5 साल हंसते-खेलते निकल गए हैं।

वेकेशन पर जाना पसंद हैं

अदाकारा दृष्टि धामी और उनके पति को वेकेशन पर जाना खूब पसंद है। सोशल मीडिया की तस्वीरें यह गवाही दे रही हैं कि ये साथ में खूब एडवेंचर करते हैं।

हर त्योहार पर होते हैं साथ

दृष्टि धामी और उनके पति हर एक त्योहार को एक साथ मनाते हैं। इनकी केमिस्ट्री में इसका बड़ा योगदान है।

फिल्मी कैरेक्टर्स की तरह पेश आते हैं दोनों

दृष्टि धामी और उनके पति की ये तस्वीर देखने के बाद आप आराम से समझ सकते हैं कि ये निजी जिंदगी में फिल्मी कलाकारों की तरह पेश आते हैं, जिससे ये हर पल का भरपूर मजा उठा पाते हैं।

दोस्तों के साथ जमकर बिताते हैं वक्त

टीवी स्टार्स की लाइफ काफी बिजी होती है, इसीलिए ये दोनों मौका मिलने पर अपने दोस्तें के साथ खूब वक्त बिताते हैं।

एकता कपूर की अच्छी दोस्त हैं दृष्टि

दृष्टि धामी जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर की अच्छी दोस्त हैं। इन्हें जब भी साथ में मौका मिलता है, ये पार्टी करते नजर आ जाते हैं।

बना रहे ये आशिकाना मिजाज

हम अपनी तरफ से दृष्टि धामी के लिए यही दुआ देना चाहेंगे कि उनका और उनके पति का ये आशिकाना अंदाज हमेशा-हमेशा बना रहे।

Source: Read Full Article