सेट पर घायल होने के बाद अपनी नानी सास के साथ फिल्म देखने निकले Akshay Kumar, देखें तस्वीरें

फिल्म देखने निकले Akshay Kumar

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर स्पॉट किया गया। जहां पर वह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और बच्चों के साथ समय बिताते नजर आए। कैमरे में अक्की के परिवार की तस्वीरें कैद हो गई।

परिवार के साथ समय बिताना नहीं भूलते Akshay Kumar

अक्षय कुमार को जब भी मौका मिलता है वह अपने काम से समय निकाल कर परिवार के साथ समय बिताना नहीं भूलते। चोट लगने के बाद भी अक्की ने अपने परिवार के साथ फिल्म का मजा लिया।

घायल हो गए हैं Akshay Kumar

बीते दिन ही खबर आई थी कि, अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी के सेट पर घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, शूटिंग के दौरान अक्की के हाथ में मोच आ गई थी।

नानी सास को संभालते दिखे Akshay Kumar

सिनेमाघर के बाहर अक्षय कुमार एक अच्छे फैमिली मैन की तरह ही अपनी नानी सास बैटी कपाड़िया के साथ चलते नजर आए। यहां पर वह अपनी सास का बेहद ख्याल रखते दिख रहे हैं।

बेटी के साथ फिल्म का मजे लेते दिखे Akshay Kumar

इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनकी बेटी नितारा भी नजर आई। यहां पर पापा का हाथ थामे नितारा कैमरे से निगाहें चुराती दिख रही थीं।

ट्विंकल खन्ना का दिखा ऐसा अंदाज

वहीं ट्विंकल खन्ना ने सिनेमाघर के बाहर धमाकेदार एंट्री मारी। ट्विंकल खन्ना यहां पर बड़े ही स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

करण कपाडिया ने भी दिए जमकर पोज

इसके अलावा यहां पर अक्षय कुमार के साले करण कपाड़िया भी परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। यहां पर करण ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

Source: Read Full Article