COVID 19: Kanika Kapoor की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, भाई ने किया कंफर्म

Kanika Kapoor COVID-19 Positive: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पहली कोरोना वायरस से पॉजिटीव सेलेब बनी। सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Kanika Kapoor COVID-19 Positive: बॉलीवुड स्टार सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना वायरस पॉजिटीव पाई गई हैं। वो हाल ही में लंदन से लौटी थी। इसी के साथ गायिका पहली बॉलीवुड सेलेब बन गई हैं जो इस गंभीर बीमारी की चपेट में है। लंदन से लौटने के बाद गायिका लखनऊ गई थी और यहां उन्होंने एक पार्टी भी थ्रो की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका कपूर की इस पार्टी में करीब 500 लोगों ने शिरकत की थी। इसके बाद कनिका कपूर ने हाल ही में टेस्ट करवाया तो वो पॉजिटीव पाई गई हैं। इस वक्त गायिका लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल में हैं जांच में सहयोग कर रही है।

Source: Read Full Article