Disha Patani संग डिनर डेट पर पहुंचे Tiger Shroff, लेडीलव के लिए इस अंदाज में खोला कार का दरवाजा

दिशा पाटनी (Disha Patani) संग समय बिताने निकले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)

बीती रात अपने काम से समय निकालकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) डिनर करने निकले थे। यहां पर उनके साथ उनकी लेडी लव दिशा पाटनी (Disha Patani) भी साथ चलती नजर आई। बॉलीवुड के इस कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दिशा (Disha Patani) टाइगर (Tiger Shroff) के साथ काफी खुश नजर आई। उनके चेहरे की खुशी तो जैसे देखते ही बन रही थी। देखें तस्वीरें-

टाइगर संग डेट पर पहुंची दिशा

टाइगर और दिशा एक बार फिर से डिनर डेट पर निकले थे।

दिशा का काफी ख्याल रखते हैं टाइगर

अपने वेन्यू पर पहुंचते ही टाइगर ने दिशा के लिए कार का दरवाजा खोला। तस्वीर देखकर मानना ही पड़ेगा कि, टाइगर दिशा का बड़ा ही ख्याल रखते हैं।

कैमरे के सामने पोज देता दिखा कपल

जैसे ही दोनों कार से उतरे वैसे ही इन दोनों को मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आए।

आधी रात लिया खाने का मजा

दोनों आधी रात में खाने का मजा लेने पहुंचे थे।

टाइगर से निगाहें नहीं हटा पा रही हैं दिशा

तस्वीर में दिशा टाइगर के चेहरे से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रही हैं। वाकई प्यार हो तो ऐसा कि, उसके अलावा कोई और नजर ही न आए।

ऐसा था दिशा का अंदाज

इस दौरान दिशा स्काई ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आई। जिसके साथ उनकी खुली जुल्फें कमाल लग रही हैं।

बालों को संवारती आई नजर

चेहरे पर आ रहे बालों को दिशा बार बार अपने हाथ से संवारती दिख रही है।

Source: Read Full Article