IT'S OFFICIAL! लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में नजर आएंगे Varun Dhawan, Sriram Raghavan के निर्देशन में बनेगी फिल्म | Bollywood Life हिंदी

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वरुण एक बार फिर बदलापुर के डायरेक्‍टर श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) के साथ करने जा रहे हैं। जी हां, वरुण और श्रीराम की जोड़ी बहुत जल्द शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun khetrapal) की बोयोपिक फिल्म के लिए साथ में काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में वरुण का किरदार लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun khetrapal) का होगा। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुद इस फिल्म को लेकर आधिकारी घोषणा की है। उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे 2 / lt #ArunKhetarpal। भारत के एक सैनिक के किरदार में नजर आना हमेशा से मेरा सपना था। #SriramRaghavan cant wait to bring on screen the spectacular tale of 2/LT #ArunKhetarpal. Produced by #DineshVijan #DineshVijan द्वारा निर्मित। आपको गर्व करने के लिए #mukeshkhetarpal and #Poonahorse.

वरुण धवन के बाद Street Dancer 3D के सेट पर Shraddha Kapoor भी हुई बुरी तरह से घायल, तस्वीर शेयर कर खुद दी जानकरी

वरुण धवन (Varun Dhawan) की इस फिल्म की शूटिंग शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इस समय मेकर्स इस फिल्म के कास्‍टिंग पर काम कर रहे हैं। वरुण को इस फिल्म के लिए फाइनल किया है। इसके साथ ही अरुण खेत्रपाल के जन्‍मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा भी की गयी है। वैसे आपको बात दें, ये पहली बार होगा जब किसी फिल्म में वरुण भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पर्दे पर नजर। बात अगर लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की करें तो, 16 दिसंबर, 1971 को हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध में पाक को उन्होंने धूल में मिलाया था। उनको महज 21 साल की उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया था।

वरुण धवन ने शेयर किया फोटो, श्रद्धा कपूर के साथ कुछ इस अंदाज में आए नजर

बता दें, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस समय कुली नंबर 1 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है। कुली नंबर 1 में वरुण के साथ सारा अली खान अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article