JNU से निकलकर सीधा मुंबई जा पहुंची Deepika Padukone, नहीं दिखा चेहरे पर Chhapaak Boycott का मलाल

भारी विरोध के बीच मुंबई पहुंची Deepika Padukone

उस समय हर कोई हैरान रह गया जब दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म के प्रमोशन को छोड़कर जेएनयू जा पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण यहां प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के साथ मिली और उनके साथ कुछ समय बिताया। छात्रों से मिलने के बाद दीपिका पादुकोण मुंबई रवाना हो गई। हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। देखें तस्वीरें-

Deepika Padukone ने मीडिया को दिए मुस्कुरा कर पोज

छपाक के हो रहे विरोध को नजरअंदाज करते हुए दीपिका ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

एयरपोर्ट पर दिखा Deepika Padukone का ऐसा अंदाज

एयरपोर्ट पर दीपिका जींस और टॉप में नजर आई। जिसके साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक जैकेट कैरी किया था।

Deepika Padukone के चेहरे पर नहीं दिखा डर

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण के चेहरे पर किसी भी तरह का कोई डर नहीं नजर आया। जबकि, सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनकी फिल्म बायकॉट करने की धमकी दे रहे हैं।

Deepika Padukone की तरह और भी सितारे जता रहे हैं विरोध

दीपिका पादुकोण के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे जेएनयू में हुए हमले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर और अनुराग कश्यप जैसे सितारों का नाम शामिल है।

छपाक का हो रहा है पुरजोर विरोध

दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने की वजह से काफी लोग नाराज हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक न देखने की धमकी दी जा रही है।

छात्रों के साथ Deepika Padukone ने की मुलाकात

जेएनयू में जाकर दीपिका पादुकोण ने छात्रों के साथ बातचीत की। यहां पर दीपिका पादुकोण घायलों से भी मिलीं।

Deepika Padukone के चेहरे पर दिखा गुस्सा

जेएनयू में जाते समय दीपिका पादुकोण के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। इससे पता चलता है कि, दीपिका पादुकोण को इस घटना का कितना दुख है।

इस अंदाज में Deepika Padukone ने जताया विरोध

दीपिका पादुकोण ने लगभग 10 मिनट छात्रों के साथ बिताए। इस दौरान दीपिका ने छात्रों से संग रहने के लिए कहा और घायलों के लिए संवेदना जताई।

बीती रात Deepika Padukone पहुंची थीं जेएनयू

अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन छोड़ कर बीती रात दीपिका पादुकोण अचानक जेएनयू जा पहुंचीं। दीपिका के इस कदम से हर कोई हैरान नजर आया।

Source: Read Full Article