Karan Johar की हाउस पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे शाहिद, मलाइका, अर्जुन और दीपिका समेत ये सितारे, देखें Pictures

करण जौहर के घर बाहर नजर आए ये सितारे

कल रात करण जौहर ने बॉलीवुड से जुड़े अपने खास दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। चलिए जानते है कि आखिर इस पार्टी में किन-किन सितारों ने चार चांद लगाया ?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

मलाइका करण की खास दोस्तों में से एक है। ऐसे में भला वह इस पार्टी का हिस्सा कैसे नहीं बनती ?

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

अब मलाइका इस पार्टी में आए और अर्जुन कपूर वहां ना हो…ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।

वरुण धवन (Varun Dhawan)

वरुण को करण ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था और वह करण के साथ कई फिल्मों में काम भी कर चुके है। वरुण इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे।

नताशा दलाल (Natasha Dalal)

नताशा इस पार्टी में एंट्री मारने से पहले ही काफी थकी-थकी सी नजर आई।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका रणवीर के बिना ही इस पार्टी का हिस्सा बनने पहुंची। दीपिका के ग्लैमरस अंदाज से शायद ही कई अपनी नजर हटा पाए।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद करण के घर के बाहर नीले रंग की हुड जैकेट और डेनिम जींस में नजर आए। इस दौरान उनके हेयरबैंड ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मीरा राजपूत (Mira Rajput)

कुछ महीने पहले ही मीरा शाहिद के साथ करण के शो में नजर आई थी और उनके हाजिरजवाबी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस बात के ज्यादा चांसेंस है कि इस पार्टी में भी मीरा ने अपनी मौजूदगी से जरुर चार चांद लगाया होगा।

विक्की कौशल (Vicky Kaushal)

विक्की को कल रात काफी फ्रेश मूड में देखा गया। ऐसा लग रहा है कि वह फुल मूड बनाकर आए है कि इस पार्टी में जमकर पार्टी करनी है।

जोया अख्तर (Zoya Akhtar)

जोया भी इस पार्टी का हिस्सा बनने पहुंची। वैसे आपको ये तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।

10

Source: Read Full Article