OMG! डेंगू का शिकार हुए थे Dharmendra, अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे | Bollywood Life हिंदी

बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) बीते दिनों डेंगू बुखार का शिकार हो गए थे। उनकी हालत काफी खराब थी और वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। लेकिन अब जैसे ही उनकी सेहत में सुधार आया है वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। ये खबर जरुर दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के चाहने वालों को कुछ राहत की सांस दे सकेगी। लेकिन धर्मेंद्रअभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र जल्दी से जल्दी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटना चाहते थे। इसीलिए जैसे ही उनकी सेहत में सुधार आया, डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।

इस बारे में मुंबई मिरर ने रिपोर्ट कर जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो दिग्गज एक्टर को बीते हफ्ते खार में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट ने परिवार के करीबी सूत्र के हवाले से जानकारी दी है कि धर्मेंद्र जल्दी से जल्दी घर लौटना चाहते थे। इसीलिए उनकी सेहत में सुधार आते ही डॉक्टर्स ने घर जाने के लिए परमिशन दे दी। रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र की सेहत में तेज सुधार को देखते हुए 3 दिन बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद उनके बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) धर्मेंद्र को लेकर अस्पताल से घर लौट आए हैं।

इसे भी पढ़ेंFlashback !!तो इसलिएDarrके बादSunny Deolने कभीYash Chopraके साथ काम नहीं किया…

हालांकि सूत्र ने बताया है कि धर्मेंद्र ठीक होने के बाद अपने फॉर्म हाउस में नहीं बल्कि घर में रहेंगे। सूत्र ने कहा, ‘वो अब ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। वो अभी अपने घर में ही रहेंगे। अभी उनके फार्म हाउस में रहने के बारे में कोई योजना नहीं है।’

इसे भी पढ़ेंKammal R Khanकी तीखी बातों पर चढ़ाSunny Deolका पारा,बेटेKaran Deolको लेकर किया था भद्दा ट्वीट

धर्मेंद्र के बीमार होने के एक दिन पहले ही सनी देओल बॉर्डर फिल्म के निर्देशक जे पी दत्ता के 70वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने जयपुर गए हुए थे। लेकिन पापा की बीमारी की खबर लगते ही वो वापस लौट गए और तुरंत पापा धर्मेंद्र की देखरेख में लग गए हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Source: Read Full Article