Varun Dhawan के संग Bhumi Pednekar की बनेगी जोड़ी, Shashank Khaitan की फिल्म में पहली बार आएंगे नजर

वरुण धवन (Varun Dhawan ) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की जोड़ी बहुत जल्द साथ रोमांस करती दिखाई देगी। ये दोनों कलाकार पहली बार फिल्ममेकर शशांक खैतान की फिल्म में नजर आएंगे।

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (Humpty Sharma Ki Dulhania) और बद्रीनाथ की दुल्हनिया की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम वरुण धवन (Varun Dhawan ) और आलिया भट्ट की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि वरुण धवन और फिल्ममेकर शशांक खैतान (Shashank Khaitan) के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां, शशांक खैतान ने फिर से एक बार वरुण धवन के साथ हाथ मिलाने के फैसला लिया है। pinkvilla को दिए इंटरव्यू के अनुसार, वो अपनी फिल्म में एक शानदार एक्टर को लेना चाहते है जोकि शानदार काम कर सके।’

Source: Read Full Article